सिवान: अलग अलग घटनाओं में तीन घायल!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के मांझी रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर बाइक से गिरकर पति-पत्नी घायल हो गए। घायल रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पड़हिया गांव निवासी ओम प्रकाश दुबे व उसकी पत्नी विभा देवी शामिल है। दोनों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।जहां पर विभा देवी को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए सिवान रेफर किया गया है।
मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल
वहीं सिसवन प्रखंड चैनपुर थाना क्षेत्र के नयागांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति नयागांव निवासी रामनाथ साह का पुत्र फेकन साह है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।