शराब पीने में आरोप में 5 पियक्कड़ गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बावन डीह के मठिया गांव निवासी बृज बिहारी गिरी तथा लोकनाथ गिरी शामिल है। गिरफ्तार सभी आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए पुलिस उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया।
वहीं सिसवन थाना पुलिस में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कचनार गांव से शराब पीने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कचनार गांव निवासी मृत्युंजय ठाकुर तथा विनय पाण्डेय के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया।
वही सिसवन प्रखंड के ही चैनपुर थाना पुलिस ने भी गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चैनपुर से शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर के रहने वाले आनंद कुमार पटेल रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए पुलिस द्वारा उसे सिवान न्यायालय भेज दिया गया।