सिसवन: अलग अलग घटनाओं में 4 जख्मी!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलो में रामगढ़ गांव निवासी राजबलम ठाकुर का पुत्र जयप्रकाश ठाकुर व पिंटू कुमार ठाकुर, जयप्रकाश ठाकुर का पुत्र पियूष ठाकुर और उबधी गांव निवासी मुन्ना ठाकुर शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
सिसवन (सिवान) सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर हो रही बारिश की वजह से बाइक से गिरकर दो लोग घायल हो गए। घायलों में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गभीरार गांव निवासी अशोक यादव का पुत्र प्रिंस कुमार व थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी गांव निवासी राजीव रंजन तिवारी की पत्नी पिंकी देवी शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया।