हथियार व चोरी के आभूषण के साथ 4 गिरफ्तार!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: बुद्धू चक बरमसिया में चोरी के इरादे से घूम रहे चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। हथियार व चोरी के आभूषण किया बरामद!समाहरणालय स्थित कार्यालय में सदर डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर मामले के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सहायक थाना क्षेत्र स्थित कई घरों में चोरी की घटना हुई थी और इन घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची। जहां पुलिस के ऊपर इन लोगों ने गोली भी चलाई थी। लेकिन पुलिस के द्वारा खदेड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके पास हथियार और सोने चांदी के आभूषण भी बरामद किए।