शराब पीने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद, तस्कर फरार!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): चैनपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब पीने के आरोप में किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामगढ़ निवासी हरदयाल महतो के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी की पुलिस ने मेडिकल जांच कराई जहां पर शराब पीने की पुस्टि हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उसे सिवान न्यायालय भेज दिया।
वहीं सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चैनपुर से शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भिखपुर निवासी सतेंदर महतो तथा निर्मल यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।
नौतन पुलिस ने 450 बोतल देसी शराब किया बरामद, कारोबारी फरार!
नौतन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 450 बोतल देसी शराब बरामद कर लिया। वहीं शराब कारोबारी भागने में सफल हो गया। पुलिस प्रथमिकी के दर्ज कर कारोबारी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।
पुरानी रंजिश में मारपीट, पति-पत्नी घायल!
नौतन थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़ित तारकेश्वर पटेल की पत्नी जानकी देवी ने थाने में आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।