बजती शहनाई के बीच हुआ धमाका, तबाही में दो बच्चे सहित 11 लोग घायल!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: बज रही थी शहनाई, अचानक मचने लगा तबाही। द्वार पर पहुंचने वाला था बारात, सिलेंडर में आग लगते ही मचा हड़कंप, दो बच्चे सहित 11 लोग घायल।
कटिहार प्राणपुर थाना क्षेत्र के बभनी गांव में मोहम्मद रुस्तम की बेटी फरजाना का निकाह को लेकर तैयारी जोर-शोर से की जा रही थी। बारात के लिए रसोई में खाना तैयार किया जा रहा था, लेकिन सिलेंडर में आग लगने से वहां तबाही मचा दी। खाना बनाने के दौरान रसोईया के द्वारा गैस सिलेंडर में रेगुलेटर लग रहे थे। रेगुलेटर लगाने के दौरान गैस सिलेंडर के अंदर लगा पिन जाम हो गया, जिसके कारण सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा। तभी इस जगह पर लकड़ी वाले चूल्हे पर भी खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई और यह धीरे-धीरे आग फैलता चला गया। घटना की चपेट में कुल 11 लोग आ गए, जिसमें दो बच्चे भी शामिल है। इस दुर्घटना में सभी लोगों के पैर में काफी जख्म है, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
दुर्घटना में मोहम्मद अजीम, मोहम्मद रिजवान, शाहनवाज, शेख सुल्तान, मुजीबुर रहमान, मोहम्मद मुख्तार, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद मतीकुर, शहजाद, मुन्नू एवं एक अन्य शामिल है। घायल हुए आठ लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि तीन लोगों का प्राणपुर में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।