सारण: कृषि योजना के लिए खुलवाया खाता, फिर कर लिया करोड़ों का धोखाधड़ी, चार गिरफ्तार!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह : माँझी थानान्तर्गत आर्थिक फ्रॉड काण्ड के चार अभियुक्तो को सारण साइबर थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
घटना के बारे में बताया जाता है की विगत 11 मई को सारण साइबर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि जिले के माँझी थाना बाजार निवासी सदन चौधरी के पुत्र दिलीप कुमार द्वारा अपने पडोसी कंचन चौधरी के पुत्र सचिन कुमार चौधरी को प्रधानमंत्री कृषि योजना के तहत लाभ दिलवाने का झांसा देकर बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र, छपरा में खाता खोलवाकर इनके अकाउंट से करोड़ो रुपया का लेनदेन कर लिया गया, जो एक प्रकार का आर्थिक धोखाधड़ी है। इस सम्बन्ध में सारण साइबर थाना कांड संख्या-151/24, दिनांक- 11.05.24, धारा 419/420 भा0द0वि0 एवं 66(C)/66(D) IT एक्ट दर्ज किया गया था। वहीं कल शुक्रवार को सारण साइबर थाना द्वारा काण्ड के नामजद अभियुक्त दिलीप कुमार सहित इस फ्रॉड कांड में संलिप्त अन्य 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ अन्य तीन लोगों में सभी माँझी थाना बाजार के ही है, जिसमे स्व० गणेश राम, के 38 वर्षीय पुत्र कृष्ण राम, हीरालाल राम के 37 वर्षीय पुत्र विकास कुमार दास, स्वर्गीय सीताराम दास के 38 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार राम शामिल है।
इस गिरफ्तारी अभियान में सारण पुलिस उपाधीक्षक -सह-थानाध्यक्ष साइबर थाना श्री अमन और
पु०अ०नि० निरंजन कुमार के साथ साईबर थाना एवम माँझी थाना के दर्जनों पुलिस कर्मी शामिल थे।