शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सरौत गांव से शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरौत गांव निवासी अनिल कुमार मांझी के रूप में हुई है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करने के लिए उसे सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में जानकारी सिसवन थाना अध्यक्ष ने दी।