सड़क दुर्घटना में महिला व युवक घायल!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर सिवान मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला हुई घायल। बताते चले कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर सिवान मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान रघुनाथपुर के रहने वाले ललिता देवी के रूप में हुआ है। घायल अवस्था में उन्हें निजी डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई।
वहीं हसनपुरा में हुसैनगंज मुख्य सड़क पर अपने ही बाइक से गिरकर युवक हुआ घायल। हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के हसनपुरा हुसैन गंज मुख्य सड़क पर अपने ही बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान हुसैनगंज के रहने वाले अकबर खान के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे निजी डॉक्टरों का क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई।