ताजपुर मुख्य बाजार का एकमा रोड काफी जर्जर! मिला सिर्फ आश्वासन, पर कार्य कुछ नही?
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के ताजपुर चौक के निकट एकमा रोड काफी जर्जर है। भाई जी के एटम बम की प्रसिद्ध दुकान यही स्थित है। परंतु इनकी प्रसिद्धि के नाते भी इस सड़क पर किसी का ध्यान नही है। दो दिन के हल्की बारिश में भी बाइक और साइकिल तो क्या यहां पैदल चलना भी मुश्किल है। थोड़ी सी बारिश में भी यहां घुटना पर पानी लग जाता है। इसके बाद सूखने में महीने लग जाते है। जगह जगह गड्ढे है। रोड़े से भरे हुए ये गड्ढे पैदल के यात्रियों को और भी मुस्किल में डाल देते है। बाइक और साइकिल सवार तो चल भी नहीं पाते है। ऐसी स्थिति में कुछ लोग रास्ते बदल कर जाने पर मजबूर होते है। यह सड़क भी काफी व्यस्त रहने वाला है। क्योंकि यह ताजपुर से एकमा मुख्यालय को जोड़ता है। वहीं लोग ट्रेन पकड़ने एकमा इसी रास्ते से होकर जाते है। वहीं यह मुख्य बाजार में है। बाजार करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है।
यदि अधिकारियों और नेताओं की बात करें तो महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और सारण के जिलाधिकारी अमन समीर भी इस सड़क को मुयायना कर चुके है। लोगों की मांग पर जल्द से जल्द इसे ठीक करवाने का आश्वासन दे चुके है। परंतु यह सिर्फ आश्वासन ही रह गया है। 5 वर्षो से यही स्थिति बनी हुई है।
लोगों ने इसको लेकर बहुत बार धरना प्रदर्शन की बात भी की है तब किसी न किसी नेता या अधिकारी का आश्वाशन मिल जाता है। फिर लोग भी ठंढा हो जाते है। पर समस्या ज्यो की त्यों बनी हुई है।