सुवहीं गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट, चार लोग घायल! पांच महिला आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सूवहीं गांव में आपसी जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। इस संबंध में सिसवन पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुआ कहा कि सिसवन थाना क्षेत्र के सूवहीं गांव में आपसी जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों में सुवही गाँव निवासी रामस्वरूप सिंह का पुत्र राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, और विरेद्र सिंह के अलावा श्रीनिवास सिंह का पुत्र संजय कुमार सिंह शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के मंझरिया टोला निवासी स्व. कृष्णा यादव के पत्नी लक्ष्मी देवी ने एम एच नगर थाने में अपने पट्टीदार के पांच महिला सहित आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने दर्ज प्राथमिकी में बताई है कि घर पर थी। तभी पट्टीदार के चंदेव यादव, रमेश यादव, आकाश यादव, पार्वती देवी, बिंदु देवी, रंजू देवी, बबुन्ति देवी व नीलम देवी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए।