महिला शिक्षिका के हत्यारे को पुलिस ने पूर्णिया जिले से किया गिरफ्तार!
हत्या के पीछे का वजह जानकार हो जाएंगे हैरान!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: शिक्षा सेवक महिला की उसके प्रेमी के द्वारा निर्मम हत्या कर दिया गया था! इस मामले में हत्यारे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। वहीं पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पूर्णिया जिले के डगरूवा से महिला के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। उक्त बातों की जानकारी सदर डीएसपी अभिजीत कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी है।
उन्होंने बताया कि हत्यारा हलचल राय मृतिका यशोदा देवी से प्रेम करता था। मृतिका पहले से शादीशुदा थी और जब उन्हें समझ में आया कि यह गलत है तो वह अपने प्रेमी हलचल राय से बातचीत करना छोड़ दी। प्रेमिका के द्वारा बातचीत नहीं करने पर हलचल राय काफी गुस्सा हो गया और महिला की धारदार हथियार से पहले वार कर उसे गंभीर रूप से घायल किया। इसके पश्चात पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था, जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा गांव छोड़कर फरार हो गया था। वहीं दो दिन बाद महिला का श्राद्ध करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर हत्यारे के द्वारा अपलोड किया गया था। इस घटना के बाद मृतका के पति के द्वारा थाना में हत्यारा हलचल राय के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। वही हत्यारे से हत्या के पीछे की वजह पूछने पर उन्होंने बताया कि उनकी प्रेमिका बेटी के सामने ही उन पर गलत करने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर उन्होंने महिला की हत्या की थी।