कड़ी सुरक्षा के बीच बकरीद हर्षों उल्लास के साथ संपन्न!
बकरीद को लेकर मजिस्ट्रेट की रही तैनाती!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न जगहों पर बकरीद पर्व को देखते हुए मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल तैनात। हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न जगहों पर सोमवार को बकरीद पर्व को देखते हुए मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल की तैनाती की गई थी, वहीं प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद पर्व मनाया गया।
बकरीद को लेकर सुरक्षा बल तैनात!
सिसवन (सिवान): सिसवन में बकरीद पर्व को लेकर सिसवन प्रखंड के विभिन्न जगहों पर पुलिस बल तैनात। सिसवन प्रखंड क्षेत्र के भीखपुर, ग्यासपुर सहित अनेक जगहों पर बकरीद पर्व को लेकर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। वही कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों द्वारा आज बकरीद पर्व मनाया गया। वहीं आज बकरीद को लेकर पुलिस द्वारा जगह-जगह गस्ती भी की जा रही थी।
भारी सुरक्षा के बीच बकरीद पर्व संपन्न!
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर में बकरीद पर्व को देखते हुए जगह-जगह मजिस्ट्रेट की हुई तैनाती। रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर बकरीद पर्व को देखते हुए पुलिस बल तथा मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है वहीं पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के सभी जगह पर सुबह से ही गस्ती की जा रही है।