सिसवन प्रखंड के सुवहीं गाँव मे बाइक के धक्के से महिला घायल!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सुवहीं गांव में बाइक के धक्के से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला सुवहीं निवासी मरई यादव की पत्नी लालती देवी है। वह घर के पास सड़क पार कर रही थी, तभी अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें धक्का मार फरार हो गया। घायल घायल अवस्था में उन्हें सिसवन रेफरल अस्पताल में लाया गया, जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई।