दोषी पाये जाने पर 5 पुलिस पदाधिकारियों पर हुई कार्रवाई!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): सारण जिला में दोषी पाये जाने पर पुलिस पदाधिकारी / कर्मी पर समुचित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम मे दो पुलिस पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य के प्रति संदिग्ध आचरण के आरोप में लाईन हाजिर किया गया है।
सारण पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जनताबाजार थाना के अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० रामचन्द्र तिवारी के विरूद्ध परिवादी श्री अतुल कुमार तिवारी, पिता-श्री उमेश कुमार तिवारी, सा०-किशुनपुर लौवा, थाना-जनताबाजार, जिला-सारण के आवेदन पत्र में आवेदक एवं उनकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करने एवं 50000 रूपया की राशि की मांग के आरोप लगाया गया। प्रारंभिक जॉचोंपरांत आरोप प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत होने के आलोक में पु०अ०नि० रामचन्द्र तिवारी, जनताबाजार थाना को तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर किया गया है।
वहीं जिला स्तरीय ए०एल०टी०एफ० में प्रतिनियुक्त पु०अ०नि० मनीष कुमार एवं पु०अ०नि० मंशूर आलम के विरूद्ध सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, सारण छपरा द्वारा मांझी थानान्तर्गत जयप्रभा सेतु पुल पर अवस्थित मद्यनिषेध चेकपोस्ट पर कार्यरत पदाधिकारी को गाली-गलौज एवं चेकपोस्ट पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया। प्रारंभिक जॉचोपरांत आरोप प्रथम दृष्टया सत्या प्रतीत होने के आलोक में जिला स्तरीय ए०एल०टी०एफ० में प्रतिनियुक्त पु०अ०नि० मनीष कुमार व पु०अ०नि० मंशूर आलम को लाईन हाजिर किया गया है।
इनके अलावा जिलान्तर्गत कर्तव्य में लापरवाही बरतने तथा कर्तव्य के प्रति संदिग्ध आचरण के आरोप में 02 पुलिस पदाधिकारी को निंदन की सजा दी गई है।
मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क शिक्षण!