मारपीट में एक घायल! पूर्व की घटना में पुलिस ने किया 3 आरोपियों को गिरफ्तार!
सिवान (बिहार):सिसवन थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव में मारपीट की घटना के तीन आरोपियों को सिसवन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव निवासी सावीर अंसारी, युनुस अंसारी, युसूफ अंसारी के रूप में हुई है। सभी को सिवान भेज दिया गया।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के ही पड़री गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी फुलेना राम का पुत्र टेनी राम है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।