लोकसभा चुनाव: पुलिस की पैनी नजर, शान्ति व्यवस्था रखें बरकरार अन्यथा होगी कार्रवाई!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद थाना क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बरकरार रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को माँझी थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में कई सख्त निर्णय लिए गए।
इस दौरान सीओ सौरभ रंजन ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा। बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि छह जून तक चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता जारी रहेगा। इस दौरान किसी तरह का जुलूस निकालने पर पूरी तरह पाबन्दी रहेगी। थानाध्यक्ष अमित कुमार राम ने लोगों से आपसी सद्भाव कायम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार है। पदाधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर है तथा नेताओं व कार्यकर्ताओं से उत्तेजक बयानों पर नियंत्रण रखें जाने का अनुरोध किया गया। बैठक में मुखिया मुन्ना साह, सरपंच धनेश साह, पूर्व उप प्रमुख रामकृष्ण सिंह, पूर्व मुखिया दलन प्रसाद यादव, विजय सिंह, अख्तर अली, उमाशंकर ओझा, कृष्णा सिंह पहलवान, खुर्शीद नैयर, हसनुद्दीन खान, मंजूर अली खान, सूर्यबली यादव इकराम खान तथा शम्भू नाथ सिंह आदि दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।