वज्रपात से पाँच की मौत, तीन की हालत गंभीर!
रोहतास (बिहार): रोहतास में वज्रपात ने बड़पाई कहर! जिले के कई क्षेत्रों पर आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रुप से झुलस गए हैं। वहीं इस घटना के बाद से लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं मौसम विभाग और सरकार ने लोगों को बारिश और अंध-तूफान के चलते पेड़ों के नीचे ठहरने के लिए मना किया है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में कई क्षेत्रों में शनिवार बारिश के बिजली चमक रही थी। यह देख लोग तेज गर्जन हवा व बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छिपे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और वे लोग इसके चपटे में आ गए जिसमे कुल पांच लोगों की मौत हो गई। वही तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए है। मृतकों में दो लोगों की पहचान हो चुकी है उसमें अरविंद कुमार और ओमप्रकाश हैं। बाकी की पचान की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने इस हादसे में झुलसे लोगों को बिक्रमगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया है। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।