पूरे देश में अबकी बार महागठबंधन के पक्ष में लहर चल रही है।: नरेंद्र प्रताप मिश्रा
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: महाराजगंज लोकसभा चुनाव क्षेत्र सहित पूरे देश में अबकी बार महागठबंधन के पक्ष में लहर चल रही है। रविवार को माँझी नगर पंचायत के मियां पट्टी स्थित कॉंग्रेस के कार्यालय में पत्रकारों से बात चीत करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवम एकमा विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी नरेन्द्र प्रताप मिश्रा ने कही। इसी दौरान उन्होंने कहा की महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश प्रसाद सिंह को लोग अबकी बार अपना प्रतिनिधि चुनने का मन बना चुके हैं। क्षेत्र में बदलाव की आंधी चल रही है।
इसी दौरान उन्होंने भाजपा के वर्तमान सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि यहाँ का हर नौजवान,किसान व मजदूर वर्ग के लोग उनके कार्य कलाप से दुखी हैं तथा भारतीय जनता पार्टी के दस वर्षों के कार्यकाल में कोई विकास का काम नही हुआ है। भाजपा की सरकार ने लोगों को जो सपने दिखाए वो सभी सपने आज भी अधूरे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार केन्द्र में इण्डिया गठबंधन की ही सरकार बनेगी। श्री मिश्रा ने कहा कि इस बार दो विचारधारा के बीच चुनाव हो रहा है। इण्डिया गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने महाराजगंज के विधायक विजय शंकर दुबे पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी के लोगों ने उन्हें भरपूर मान सम्मान दिया है। उन्हें अभी से भी निष्ठा के साथ लग कर पार्टी हित में काम करने की जरूरत है। श्री मिश्रा ने दिल्ली में कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के ऊपर किये गए हमले की निंदा की।
उक्त मौके पर डॉ मनोज पाण्डेय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बक्सर, अशोक कुमार पाण्डेय, पूर्व मुखिया जयप्रकाश सिंह, श्री निवास उपाध्याय,कृष्णा यादव, अजीत कुमार पाण्डेय, आनन्द कुमार राय, धर्मेन्द्र कुमार राय तथा सोनू कुमार राय सहित बड़ी संख्या में गठबन्धन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद थे।