सिवान लोकसभा चुनाव: वाहन जांच अभियान के साथ के चला वाहन अधिग्रहण अभियान!
सिवान (बिहार): सिसवन ताजपुर मुख्य सड़क पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में चला वाहन चेकिंग अभियान। लोकसभा निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर सिसवन प्रखंड के सिसवन ताजपुर मुख्य सड़क पर जयी छपरा गांव के समीप मजिस्ट्रेट की निगरानी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो पहिया चार पहिया वाहनों की जांच की गई।
वहीं लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त अंचल अधिकारी सिसवन पंकज कुमार एवं बीसीओ रियाज अहमद द्वारा वाहनों के अधिग्रहण हेतु अंबेडकर चौक चैनपुर में अभियान चलाकर गाड़ियों का अधिग्रहण किया गया।