रणधीर सिंह ने लिया महागठबंधन को हराने का संकल्प!! जदयू में होंगे शामिल!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र एवम छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने राजद से इस्तीफा देकर जदयू में शामिल होने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि राजद के द्वारा उनके साथ बहुत बड़ा धोखा दिया गया है। उन्होंने को 14 मई को वे अपने हजारों समर्थकों के साथ पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने राजद को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। इस दौरान उन्होंने कहां कि लोकसभा या विधानसभा दोनों चुनावों में मैं पूरे बिहार में राजद का विरोध करूंगा। उन्होंने ऐलान किया कि राजद को जड़ से मिटाना ही मेरा उद्देश्य है। ऐसा क्यों कहा रणधीर सिंह ने सुनिए।