हत्या काण्ड के अभियुक्त को सारण पुलिस ने किया गिरफ्तार!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: एकमा थानान्तर्गत हत्या के काण्ड में एक अभियुक्त को सारण पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि चार मई को एकमा थानान्तर्गत शिवपति कुंवर, उम्र 65 वर्ष, पति- स्व० परमा महतो, सा०- गंगवा, थाना- एकमा, जिला- सारण की हत्या पडोसी के द्वारा आपसी विवाद को लेकर धारदार हथियार से सिर पर मारकर की गयी थी। इस संबंध में एकमा थाना कांड संख्या- 162/24, दिनांक 04.05.2024, धारा 323/354/302/34 भा०द०वि० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसन्धान के क्रम में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त- 1. मंटू महतो, उम्र- 23 वर्ष, पिता- धनकिशोर महतो, सा०- गंगवा, थाना एकमा, जिला- सारण को गिरफ्तार कर अन्य अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में एकमा थानाध्यक्ष, के साथ दर्जनों पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।