महाराजगंज उम्मीदवार आकाश सिंह के लिए कार्यकर्ताओं ने किया क्षेत्र भ्रमण!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: महाराजगंज लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी आकाश सिंह के चुनाव प्रचार अभियान में कार्यकर्ता दिन रात एक किए हुए है। इसी क्रम में आज सोमवार को बक्सर सदर के विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेंद्र मिश्रा, बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे, एआईसीसी सदस्य अशोक पांडे, अजीत पांडे, श्रीनिवास उपाध्याय, अभय उपाध्याय, दिलीप तिवारी सहित सैकड़ो लोगों ने आज मांझी प्रखंड के संकट मोचन मंदिर में पूजा पाठ किया व क्षेत्र के विभिन्न गांव नौतन भोरहोपुर, असहनी आदि दर्जनों गांव का दौरा किया। इस दौरान माँझी प्रखंड के प्रखण्ड अध्यक्ष डॉक्टर मनोज पांडे ने बताया कि महाराजगंज से ही बिहार की दिशा और दशा निर्धारित होती है। यहां की जनता जागरुक एवं देश प्रेमी है।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेंद्र मिश्रा ने जनता को आह्वान करते हुए कहा कि महाराजगंज की भोली भाली जनता से बराबर खिलवाड़ हुआ है। अब इसे हम सब बर्दाश्त करने वाली नहीं है। इसलिए आकाश सिंह की जीत निश्चित है।