द्विदलीय संगीत प्रतियोगिता में गायकों ने किया सराबोर! नीरज शेखर ने किया उद्घाटन!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी घाट स्थित लव कुश होटल परिसर में गुरुवार की रात आयोजित द्विदलीय संगीत प्रतियोगिता का सैकड़ों श्रोताओं ने जमकर लुत्फ उठाया। द्विदलीय संगीत प्रतियोगिता में गोपालगंज के गायक अरविन्द सिंह अभियन्ता तथा बक्सर के गायक बूढ़ा सिंह ब्यास ने अपनी गायकी तथा लटके झटकों से स्रोताओं को सराबोर कर दिया।
इससे पहले संगीत समारोह का विधिवत उदघाटन पूर्व प्रधानमंत्री स्व चंदशेखर के पुत्र व राज्यसभा सांसद तथा बलिया से आसन्न लोकसभा चुनाव में बतौर भाजपा प्रत्यासी नीरज शेखर ने किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में भोजपुरी संगीत की महत्ता तथा गाँव गंवई में उसकी प्रासंगिकता की ब्यापक चर्चा की। उन्होंने दोनों कलाकारों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर सम्पन्न चौबीस घण्टे के अखण्ड अष्टयाम में बलिया के गायक कलाकारों ने जबरदस्त धमाल मचाया।
समारोह में चाँद दीयर के प्रधान सुमेर यादव, इब्राहिमाबाद के प्रधान अखिलेश सिंह, पूर्व प्रधान भरत यादव, कौरुधौरु पँचायत के बीडीसी प्रतिनिधि सुनील कुमार पाण्डेय, मयंक ओझा, पिन्टू सिंह, अमर नाथ यादव, सुभाष यादव, मेघा यादव, मनोज राम तथा धनलाल यादव आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी मौजूद थे। समारोह का संचालन चांद दीयर के पूर्व प्रधान बिजेन्द्र यादव ने किया।