पैक्स अध्यक्ष विजय सिंह की माता कलावती देवी की श्रद्धांजलि सभा के पूर्व लगा रुद्राक्ष का पेड़!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: पर्यावरण संरक्षण वर्तमान परिवेश में हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग होना चाहिए। पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेवारी है। यह बातें छपरा उपभोक्ता फोरम के जिला जज बीपी सिंह ने कही। वे माँझी नगर पंचायत के उत्तर टोला निवासी व प्रसिद्ध समाजसेवी मदन सिंह की पत्नी तथा माँझी पूर्वी के पैक्स अध्यक्ष विजय सिंह की माता कलावती देवी की श्रद्धांजलि सभा के पूर्व रुद्राक्ष का पेड़ लगाने के दौरान कही। मौके पर मौजूद अवकाश प्राप्त जिला जज बलिराम सिंह ने कहा कि आजकल वातावरण बहुत प्रदूषित हो गया है, जिसके चलते भीषण गर्मी, दूषित हवा, प्रदूषण व बीमारियां फैल रही हैं। इसलिए वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए सभी को योगदान देना चाहिए। मौके पर जेपी विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्टार प्रो रवि प्रकाश बबलू तथा धर्मेन्द्र सिंह उर्फ डब्ल्यू (मुखिया), सूर्यनाथ सिंह अभियन्ता तथा शिक्षक नेता दिनेश सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। सभा का संचालन मुन्ना सिंह ने किया।