बीटेक कर शुभम सिंह बने बैंक में पीओ! परिवार में खुशी!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पाण्डेय: मन में लगन और इरादे बुलंद हो तो सफलता जरूर मिलती है। दाउदपुर थाना क्षेत्र के हर्षपुरा गांव निवासी व किसान जयशंकर सिंह तथा माता उर्मिला देवी के पुत्र शुभम कुमार सिंह ने सेन्ट्रल बैंक में पीओ के पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उसकी सफलता पर परिवार में काफी खुशी है। परिजनों ने बताया कि शुभम ने गांव में हीं रहकर प्रारंभिक शिक्षा हासिल की है। उसके बाद मैट्रिक तथा इंटर की शिक्षा बोकारो जबकि बीटेक की डिग्री हजारीबाग से हासिल किया है। हजारीबाग से बीटेक करने के बाद बैंकिंग क्षेत्र में प्रयास कर रहा था। कड़ी परिश्रम के बदौलत आखिर में उसने कामयाबी हासिल कर ली है। उसकी कामयाबी पर खुशी का इजहार करते हुए चाचा पुलिस अवर निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि वह अपनी चाची नीरज सिंह के पास पटना में रहकर बैकिंग सेक्टर की तैयारी कर रहा था। जिसके बाद पहली हीं प्रयास में उसने सफलता हासिल कर ली। शुभम की कामयाबी में चाचा व चाची समेत माता-पिता व दादा वैद्यनाथ सिंह व दादी रामदासो देवी काफी गदगद हैं। वहीं प्रो.ओमप्रकाश सिंह, पंचायत के मुखिया अभिषेक कुमार सिंह, पूर्व मुखिया जयप्रकाश सिंह, डॉ. एस कुमार, उमा सिंह, बालेश्वर सिंह, पुरूषोतम सिंह, निरंजन सिंह आदि ने शुभम को बधाई दी है।