सड़क किनारे लावारिश मिला बाइक सवार जख्मी, इलाज के दौरान तोड़ा दम!
सारण (बिहार): जिले के मांझी प्रखण्ड क्षेत्र के सलेमपुर में स्थित कर्पूर ब्रह्म बाबा के पास लावारिस अवस्था में मिला बाइक सवार। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार शुक्रवार को करीब 11 बजे कर्पूर ब्रह्म स्थान के पास बाइक के साथ युवक गिड़ा पड़ा था। युवक कैसे गिड़ा यह पता नही चल पाया हैं। जख्मी अवस्था में युवक बताने में भी असमर्थ था। युवक को काफी गंभीर चोटे आई थी। दुर्घटना स्थल पर रक्त भी बहा हुआ पाया गया। फिलहाल ग्रामीणों के मदद से उसे ऑटो के द्वारा इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझी भेज दिया गया। वहीं इलाज के दौरान युवक ने अस्पताल में ही दम तोड दिया। फिलहाल युवक को पहचान नहीं हो पाई है। इसकी सूचना मांझी थाना को दे दी गई है। उसके बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BRO4 AC 9508 है।
अपडेट: मृतक की हुई पहचान (12:10 बजे)
मृतक मांझी थाना क्षेत्र के मेहंदी गंज निवासी राजा साहनी का साला है, जो उत्तर प्रदेश बलिया का रहने वाला है। इसका नाम मुकेश साहनी है।