सेविकाओं के साथ चलाया गया मतदाता जागरुकता अभियान!
सिवान (बिहार): लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, कृषि समन्वयक व सेक्टर पदाधिकारियों द्वारा तरह-तरह का गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरुक किया जा रह है। इसी दौरान शनिवार महिला पर्यवेक्षिका आशा कुमारी ने हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में भ्रमण कर सेविकाओं के साथ मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। साथ ही मतदान के लिए लोगों को शपथ दिलाते हुए बताया कि बढ़ाये सीवान की शान, आये करें 25 मई को मतदान के साथ उपस्थित सभी लोगों को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका सहित अन्य लोग उपस्थित थे।