भव्य शिव चर्चा का हुआ आयोजन!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): माँझी प्रखण्ड के एकडेंगवा निवासी व प्रसिद्ध व्यास दीनानाथ सिंह के निजी आवास पर भव्य शिवचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमे आचार्य धनंजय दुबे ने प्रसिद्ध शिव भजन के साथ-साथ रामायण का प्रसंग व धनुष यज्ञ आदि सुनाकर श्रोताओं का मन मोहने का कार्य किया। वही कृष्णा सिंह ने नाम के महत्व का चर्चा किया। तत्पश्चात उन्होंने चैता सुनाकर शिव भक्तों के मन को मोह लिया। उक्त कार्यक्रम में हरमुनियम पर नंदलाल प्रसाद, नाल पर राम इकबाल प्रसाद के संगत से शिव चर्चा और भी भक्तिमय हो गया। इस दौरान भगवती सिंह, रजनीश कुमार, मनीष कुमार, कालु कुमार, आरती देवी, प्रिया देवी, रीता देवी, पुजा देवी आदि सैकड़ों श्रोताओं ने शिवचर्चा का आनंद लिया।