सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं घायल हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि रघुनाथपुर के नित्यानंद तिवारी की पत्नी शिव कुमारी व ग्यासपुर गांव के निक्की कुमारी बाइक से गिरकर घायल हो गई। घायलों का इलाज सिसवन का रेफरल अस्पताल में कराया गया।