दारू बेचने के आरोप में 2 गिरफ्तार!
सिवान (बिहार): चैनपुर थाना पुलिस ने थाने में दर्ज कांड संख्या 108 में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के रहने वाले सनी कुमार पाण्डेय तथा सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के रहने वाले वाल्मीकि पाण्डेय के रूप में हुई है। दोनों पर दारू बेचने का आरोप है।