आपसी विवाद को लेकर हुइ मारपीट की घटना में पति पत्नी घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुइ मारपीट की घटना में पति पत्नी घायल हो गए। घायलों की पहचान ग्यासपुर निवासी उमेश सिंह और उनकी पत्नी देवंती देवी के रूप में हुइ है। घायलों की इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है।