अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति घायल!
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर सिसवन मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के रहने वाले सुशील कुमार के रूप में हुई है। घायल अवस्था मे उन्हें निजी डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनकी मरहम पट्टी किया। बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे वह घायल हो गए।