अमित शाह और नीतीश कुमार ने दुलालचंद गोस्वामी के जीत के लिए भरी हुंकार!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में देश के गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी के समर्थन में चुनावी जनसभा किया। एनडीए प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए देश के गृहमंत्री अमित साह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजेंद्र स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्हें देखने और उनके भाषण को सुनने के लिए बड़ी संख्या में कटिहार जिले से महिला और पुरुष राजेंद्र स्टेडियम पहुंचे थे। जनता को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि कटिहार में त्रिमुहानी संगम की धरती माता शीतला की भूमि को प्रणाम। बंगाल समेत पूरे देश में लोग मोदी के लगाते है नारा। मोदी जी देश से परिवार वाद, जातिवाद, तुष्टिकरण को समाप्त किया। उन्होंने कहा कांग्रेस और लालू कहते थे गरीबी हटाओ। मोदी जी ने 80 करोड़ से ज्यादा प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज दिया। 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय, 4 करोड़ से ज्यादा घर, 14 करोड़ से ज्यादा गरीबों को नल से जल दिया। लालू और कांग्रेस एक होकर चुनाव लड़ रही है। लालू राबड़ी का शासन बिहार को जंगल बनाकर रख दिया। एनडीए में नीतीश और मोदी जी प्रधानमंत्री बनने से सब ठीक हुआ। कांग्रेस ने पिछड़ा समाज का विरोध किया। आज लालू और लालू का बेटा कांग्रेस की गोद में बैठे है। बीजेपी ने अतिपिछड़ा चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री बनाया। संविधानिक रूप पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया, स्कूलों में भी आरक्षण दिया। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे कहते हैं राजस्थान और बिहार का कश्मीर से क्या मतलब है। मोदी ने धारा 370 को समाप्त किया। कश्मीर को आजाद किया। नक्सलवाद समाप्त और आतंकवाद पर नकेल कसा। पूरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान में घर में घुस कर आतंकवाद समाप्त किया। लालू फिर से लालटेन युग लाना चाहते हैं। गरीबों को मुद्रा लॉन दिया, देश और बिहार को विकसित किया। 10 साल में मोदी 9 लाख 23 हजार करोड़ रुपया बिहार के विकास में दिया। कटिहार में नारायणपुर - पूर्णिया सड़क और पुल का निर्माण, झाड़खंड बिहार को जोड़ा।5 लाख का आयुष्मान कार्ड, 2 लाख किसानों को किसान निधि दिया। दुलाल चंद गोस्वामी को जितायें और मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाये।