रसोई घर से लेकर सरहद तक अपनी सेवाएं दे रही देश की महिलाएं!
सारण (बिहार): माँझी प्रखंड के नचाप गांव में नेहरू युवा केन्द्र की स्वयंसेवी ममता कुमारी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन किया गया।जिसमें स्कूली बच्चों के द्वारा पेंटिंग के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को दर्शाया गया। इस दौरान स्कूली छात्राओं के बीच दौड़ प्रतियोगिता का भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीरेश सिंह और संजीत कुमार ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपने कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं। चाहे खेल का मैदान हो या देश की सरहद हो महिलाएं बड़े ही लगन और जज्बे के साथ अपनी सेवाएं दे रही हैं। कार्यक्रम को शिक्षक ब्रजेश कुमार दुबे, जीके उपाध्याय, गुड़िया कुमारी समेत अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रतियोगिता में प्रतिभागी हाजरा खातुन, गुडिया कुमारी, प्रिया कुमारी, सपना कुमारी, जुली कुमारी, निशु कुमारी, प्रतिमा कुमारी, साबरीन कुमारी आदि को सम्मानित किया गया।