शराब पीने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्यासपुर गांव से शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ग्यासपुर गांव निवासी आस महम्मद तथा सोहेल आलम बताया जा रहे हैं। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सीवान न्यालय भेज दिया गया।
वहीं सिसवन ब्लॉक पर हंगामा करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। बताते चलें कि सिसवन थाना पुलिस द्वारा सिसवन ब्लॉक पर हंगामा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिवान जिले के तरवारा थाना क्षेत्र के बजड़हीया गांव के रहने वाले चंदन कुमार के रूप में हुई है। बाद में जब चंदन कुमार का मेडिकल जांच कराया गया तो शराब पीने की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार आरोपी को सिवान न्यालय आगे की कार्रवाई करने के लिए भेज दिया गया।