थाना अध्यक्ष पर ही कर दिया फायरिंग! युवक गिरफ्तार!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: सहायक थाना अध्यक्ष पंकज प्रताप बाल बाल बचे, गोली चलाने वाला अपराधी को देसी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार। एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सहायक थाना अध्यक्ष पंकज प्रताप को सूचना मिली थी कि ब्लॉक कैंपस के पास एक युवक फायरिंग कर रहा है। सूचना के सत्यापन को लेकर सहायक थाना अध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां फायरिंग कर रहे युवक ने सहायक थाना अध्यक्ष पर ही फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान सहायक थाना अध्यक्ष ने बहादुरी दिखाते हुए गोली चलाने वाले युवक को धर दबोचा। गिरफ्तार युवक की पहचान कौशि कॉलोनी निवासी अमित रजक के रूप में हुई है, जिनके पास एक देसी कट्टा, 9 फायर किया हुआ खोखा, एक मिसफायर कारतूस, दो जिंदा गोली, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया। वहीं सहायक थाना अध्यक्ष की बहादुरी के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने क्या खुलासा किया है। हमारे संवाददाता रूपेश मिश्रा की रिपोर्ट।