लोकसभा चुनाव: कल से होगा आग्नेयशास्त्रों का भौतिक सत्यापन! हटे राजनीतिक पोस्टर!
हसनपुरा में कल से होगा आग्नेयशास्त्रों का भौतिक सत्यापन!
सिवान (बिहार): एम एच नगर थाना परिसर में कल से होगा आग्नेयास्त्रों का भौतिक सत्यापन। हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न पंचायत में लोगों द्वारा लाइसेंस पर आग्नेयास्त्र रखे गए हैं, जिसका भौतिक सत्यापन कल से हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में किया जाएगा। इसको लेकर विभागीय पत्र जारी हुआ है। विभागीय पत्र के अनुसार 18 मार्च से 20 मार्च तक आग्नेयास्त्रों के भौतिक सत्यापन किए जाएंगे।
सरकारी भवनों से हटाए गए राजनीतिक पोस्टर!
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर स्थित सरकारी भवनों से हटाया गया राजनीतिक पोस्टर। लोकसभा चुनाव के घोषणा होने के बाद से आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर स्थित सरकारी भवनों पर से राजनीतिक पोस्ट हटा दिए गए।