अज्ञात लड़की का शव किया बरामद! हत्या की आशंका!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: कटिहार के फलका पुलिस ने अज्ञात लड़की का शव किया बरामद, गला दबाकर लड़की की हुई थी हत्या, लड़की की पहचान में पुलिस जुटी। घटना के बारे में पुलिस ने बताया स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इसकी जानकारी मिली थी। सड़क के किनारे एक अज्ञात लड़की का शव फेंका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां लड़की के शव का जांच किया गया, जिसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। गले पर रस्सी से दबाने का निशान था। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। इधर पुलिस लड़की की पहचान को लेकर आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है। मृतिका गुलाबी कलर की नाइट ड्रेस पहनी हुई है। लड़की की हत्या कहीं और किया गया है और उसे काला रंग का कंबल में लपेट कर सड़क के किनारे फेक दिया है। मृतिका के साथ दुष्कर्म की बात पर पुलिस ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं। फिलहाल पुलिस मृतिका की पहचान करने में जुटे हैं।