अपराधियों ने दिया बड़ी डकैटी की घटना को अंजाम। दर्जनों राउंड चली गोली।
कटिहार से बड़ी खबर .....
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिया बड़ी डकैटी की घटना को अंजाम। दर्जनों राउंड चली गोली। पुलिस को हाथ लगे कई खोखे एवं जिंदा बम। डकैतों ने दहशत फैलाने के लिए कई बम भी फोड़े। घटना में महिलाओं को घर के अंदर बंधक बनाकर सोने चांदी के आभूषण तथा लाखों की हुई लूट। सीसीटीवी तोड़कर हार्ड डिस्क ले गए अपराधी। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस। डॉग स्क्वायड की टीम एफएसएल की टीम कर रही जांच पड़ताल। 25 से 30 लोगों ने दिया डकैती की घटना को अंजाम। गांव में दहशत का माहौल। बीते रात्रि के करीब 12: बजे की है यह घटना। डेढ़ लाख नगदी सहित 10 भर सोना ले गए डकैत। घर में बम फेंक कर डराने का किया गया प्रयास। 25 से 30 राउंड चली गोली। आजमनगर पुलिस तहकीकात में जुटी है।
आजमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरसिंह पुर पंचायत के जयजला गांव में बीते रात्रि 25 से 30 की तादाद में अज्ञात लोगों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयजला गांव में उस वक्त कोहराम मच गया जब 25 से 30 अज्ञात लोग गांव के एक व्यक्ति के घर में लोहे का गेट काटकर घुस गया साथ ही घर वाले को डराने के लिए आधा दर्जन बम फेंक दिया। बम की आवाज सुनकर गांव के लोग डर गए इस बाबत अपराधियों द्वारा एक से डेढ़ घंटे तक घर में लूटपाट मचाया। घर के मलिक हाजी मोहम्मद जरदीश आलम अपने परिवार को लेकर इधर-उधर भागने का प्रयास किया परंतु चारों तरफ से घिरे होने के कारण भाग नहीं सका और बरामदे के एक कमरे में जाकर सभी बंद हो गए। घर के लोगों के साथ कोई बदसलूकी करने की बात सामने नहीं आ रही है, गांव वाले मैं दहशत फैलाने के लिए अपराधियों द्वारा लगातार 30 से 40 राउंड गोली चलाई। घर के लोगों के अनुसार 10 भर सोना तथा करीब डेढ़ लाख नगदी लेकर फरार हो गया। डर के मारे घर के लोग पुलिस के आने तक बरामदे के कमरे में बंद रहै।