बूंदाबांदी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त!
सिवान (बिहार): हसनपुरा में बुधवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। जहां सुबह 9 बजे से बूंदाबांदी ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। लगातार बूंदाबांदी ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। बाजार सहित मुख्य सड़कें सन्नाटा दिखा। लोगों ने अधिकांश समय बिस्तर में ही गुजारना उचित समझा। मौसम की मार से किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी बदहाल रही।