जमीनी विवाद में हुई मारपीट, एक महिला समेत तीन घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर पंचायत के निरखापुर गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट के दौरान एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में खुशबू देवी, गोविंदा दुबे एवं अभय दुबे शामिल है। घायल खुशबू देवी के पति अभय दुबे ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर उनके पाटीदारों द्वारा उनके पत्नी और उनके भाई गोविंदा दुबे को बड़े बेरहमी से पीटा गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना को लेकर पीड़ित व्यक्ति द्वारा सिसवन थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार भी लगाई गई है।