पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा गुरुवार को सिताब दियारा के बैजू टोला गाँव में शिविर लगाकर जागरूकता अभियान चलाया गया। शिविर में वक्ताओं ने जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर आम जनजीवन में होने वाले अनपेक्षित बदलाव पर गम्भीरता पूर्वक मंथन करने तथा पर्यावरण सन्तुलन बरकरार रखने के लिए बृक्षारोपण अभियान चलाने पर बल दिया गया। इस अवसर पर बसंत कालीन बृक्षारोपण कर अभियान का आगाज किया गया। शिविर को मुखिया अनिता देवी, सरपँच पुष्पा देवी, वन उप परिसर पदाधिकारी प्रिया रानी तथा जेपी ट्रस्ट के सचिव आलोक कुमार सिंह ने सम्बोधित किया। मौके पर मनोकामना सिंह, राजीव रंजन सिंह तथा राजनाथ ततवाँ समेत अनेक गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में ग्रामीण आदि मौजूद थे।