कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में कन्याओं को जागरूक कर किया गया सम्मानित!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के मांझी प्रखंड के महादलित टोला में स्थापित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 82 (माँझी पूर्वी) पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम तथा किशोरी समूह के बीच चित्रकला, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें सेन्ही नैपकिन, साबुन व साफा इत्यादि प्रदान किया गया। इस दौरान उन्हें माहवारी स्वच्छता प्रबंधन हेतु जागरूक भी किया गया। वहीं 6 माह के नीचे की बच्चियों की माताओं को जंक्शन बेबी किट प्रदान किया गया। इस दौरान महिला पर्यवेक्षिका रूपा कुमारी, संजना शर्मा, पूनम कुमारी, वार्ड सदस्य राजा ठाकुर व सेविका सीमा देवी सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।