प्रखंड उप प्रमुख के चुनाव में बेबी देवी निर्विरोध निर्वाचित!
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर प्रखंड में हुए प्रखंड उप प्रमुख के चुनाव में श्रीमती बेबी देवी निर्विरोध निर्वाचित हो गई है। इस संबंध में प्रखंड कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। बताते चले कि उप प्रमुख के त्यागपत्र देने के बाद से उप प्रमुख का पद खाली हुआ था, जिसके बाद उप प्रमुख को लेकर पुनः चुनाव कराए गए, जिसमें श्रीमती बेबी देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई।