छोटी उम्र में बड़ी कामयाबी: रौनक रतन! क्या है सपने!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): वायरल बॉय रौनक रतन। बिहार के सारण जिले के माँझी प्रखंड के ताजपुर में स्थित आवास पर पहुंचे एक छोटी सी साक्षात्कार के लिए। रौनक रतन ने बताया कि वह आगे चलकर एक प्लेबैक सिंगर बनना चाहता है। वह कई दिग्गज कलाकारों के साथ देखा गया है। कई बार उसके समसामयिक गीत भी वायरस होते रहें है। इसी बीच कुछ दिन पहले वह सुर संग्राम में भी भाजपा नेता व गायक मनोज तिवारी के साथ देखा गया। उनके साथ दिनेश लाल यादव निरहुआ भी दिखाई दिए। अपने गायकी को लेकर पूरे देश भर में डंका बाजवा चुका है। अभी यह 12 वर्ष की उम्र में अपनी पहचान पूरे देश और दुनिया में बना चुका है। अपनी गायकी के क्षेत्र में अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता रत्नेश रतन को देता है।