जनसुराज ने किया जन संवाद!
सारण (बिहार) संवाददाता मनीष कुमार: सारण जिला जनसुराज अभियान चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहद जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन एकमा प्रखंड के एकसार गांव में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश कुमार ने की, जबकि मंच संचालन अभियान के सदस्य श्री रमेश गिरी ने किया। उपस्थित जनसुराजियो में अभियान के जिला संयोजक मुन्ना भवानी, जिला उपाध्यक्ष बच्चा राय, जिला अभियान के साथी जनाब खुर्शीद नैयर, विनोद माझी, नीरज तिवारी, एकमा प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, एकमा प्रखंड अभियान के सह संयोजक अभिषेक सिंह ने सभा को संबोधित किया। बहुत संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। पंचायत संयोजक तथा पचीस सदस्यों की कमेटी का भी गठन हुआ। कार्यक्रम सफलता पूर्वक हुआ। साथ ही स्थानीय जनता से जन संवाद भी हुआ। राकेश कुमार ने अंगवस्त्र साथ में स्मृति चिन्ह देकर सभी जनसुराजियों को सम्मानित किया।