'फाइलेरिया मुक्त बिहार हो अपना' चला जागरूकता अभियान!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): फाइलेरिया मुक्त बिहार बनाने के उद्देश्य से प्रखंड के कौरुधौरू पंचायत में शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें पंचायत की मुखिया बीना देवी द्वारा दीवाल लेखन करा कर प्रचार प्रसार कराया गया। इसको सफल बनाने के लिए पँचायत के लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कृष्ण सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम 10 फरवरी से प्रारंभ हो जाएगा। जिसमें घर-घर पहुंच कर दो वर्षों से ऊपर के बच्चों सहित युवक,युवतियां व बुजुर्ग लोगों को दवा खिलाया जाएगा। उक्त अभियान में विभागीय कर्मी सहित सामाजिक संस्था एवम जन प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खाली पेट दवा नहीं खाना है और फलेरिया मुक्त बिहार बनाना है।