शराब लदी बोलेरो ने बाइक सवार को रौंदा!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर मोड पर एक अनियंत्रित बोलेरो ने एक बाइक सवार को रौद दिया, जिससे बाइक सवार घायल हो गया। आननफानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वही घटना की जानकारी मिलते ही रघुनाथपुर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं पुलिस ने जब उक्त बोलेरो की जांच पड़ताल किया तो उसमे बंटी बबली शराब लदा हुआ था। इस स्थिति में पुलिस ने बोलेरो को जप्त कर थाने लाई तथा मामले की जांच की जांच पड़ताल शुरू कर दी।