सिवान की खबरें!
सड़क दुर्घटना में टेंपू पलटी, चालक घायल!
/// जगत दर्शन न्यूज
सिसवन (सिवान): सिसवन ताजपुर मुख्य सड़क पर अनियंत्रित होकर चटया गांव के समीप एक टेंपो पलट जाने से टेंपो चालक घायल हो गया। घायल चालक को ग्रामीणों द्वारा निजी डॉक्टर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई। बताया जा रहा है कि टेंपो ताजपुर से सिसवन को जा रही थी उसी समय यह दुर्घटना घटी।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया जागरूक।
हसनपुरा सिवान।हसनपुरा में महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया जागरूक। हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा में एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकार के विषय में जानकारी देते हुए अपने अधिकार के प्रति सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को जागरूक किया।
बंदरों के आतंक से ग्रामीण काफी परेशान!
सिसवन (सिवान): सिसवन प्रखंड के जई छपरा गांव में इन इन दिनों बंदरों के आतंक से ग्रामीण काफी परेशान हो चले हैं। बन्दर आए दिन ग्रामीणों को काफी परेशान कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घर में रख खाने-पीने के समान को बंदरों द्वारा काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
श्री राम कथा सुनने को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़!
सिसवन (सिवान): कचनार में चल रहे श्री राम कथा सुनने को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। सिसवन प्रखंड क्षेत्र के कचनार स्थित उर्ध्वबाहू बाबा मठ परिसर में चल रहे हैं श्री राम कथा सुनने को लेकर श्रद्धालुओं की इन दिनों काफी भीड़ उमड़ रही है।वहीं श्रद्धालुओं द्वारा दिन में भी यहां पर पूजा अर्चना की जा रही है।